प्रतापगढ़ में आज फिर झमाझम बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share
👁️ 544 Views🔗 120 Shares

प्रतापगढ़। जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। लगातार बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज 2 सितंबर को प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 सितंबर तक बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने का अनुमान है।

बारिश के चलते जिले में कई स्थानों पर जलभराव और आवागमन को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। प्रशासन और स्थानीय लोगों को मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर निचले इलाकों और कमजोर भवनों के आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रतापगढ़ के साथ प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, जौनपुर सहित पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Pratapgarh Patrika की अपील: अनावश्यक रूप से जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों पर न रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *