कोहंडौर में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार:कई दिनों से फरार था, पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा

Share
👁️ 654 Views🔗 148 Shares

प्रतापगढ़ में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के एक मामले में वांछित आरोपी को कोहंडौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविंद कुमार विश्वकर्मा पुत्र ज्वाला प्रसाद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सेतापुर नलवा का निवासी है।

कोहंडौर थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि आरोपी दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग के मामले में वांछित था। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *