प्रतापगढ़ में भाजपा की बैठक:22 जुलाई को सातों विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम

Share
👁️ 861 Views🔗 148 Shares

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। आज शुक्रवार 2 बजे यह बैठक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व महापौर वाराणसी और जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जुलाई को जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

श्रीवास्तव ने सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया। उन्होंने प्रत्येक विधानसभा में सभी बूथ अध्यक्षों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पटेल ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम और प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने का भी आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्र ने डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *